BREAKING : इन शिक्षकों का हुआ तबादला,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट…!!
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत...
Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इन दिनों तबादलों...
बलरामपुर, 19 मार्च । भारतीय मजदूर संघ के देशव्यापी आंदोलन के तहत जिला इकाई के द्वारा संघ के प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंह देव, संभाग प्रभारी प्रत्यूष केसरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की जिला अध्यक्ष प्रियंका मानिकपुरी के नेतृत्व में छह सूत्रीय मांग को लेकर मंगलवार की शाम को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन बलरामपुर स्थानीय साप्ताहिक बाजार परिसर में किया गया। भारतीय मजदूर संघ के द्वारा छह सूत्री मांगों के समर्थन में तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा।
भारतीय मजदूर संघ के संभाग प्रभारी प्रत्यूष केसरी ने आज बुधवार को बताया कि भारतीय मजदूर संघ की छह सूत्रीय मांगे हैं जिनमें ईपीएस 95 की न्यूनतम पेंशन 5000 तत्काल की जाए व अंतिम तौर पर वेतन का 50 प्रतिशत व महंगाई राहत पेंशन का भुगतान किया जाए। सार्वजनिक संपत्ति की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए। बीमा वित्तीय क्षेत्र में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश पर रोक लगाई जाए। स्कीम वर्कर्स को सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन व सामाजिक सुरक्षा दी जाए। असंगठित क्षेत्र हेतु पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाए। केसरी ने बताया कि मांगों के समर्थन में भारतीय मजदूर संघ जिला बलरामपुर रामानुजगंज के द्वारा केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन भी सौपा गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सभी छह मांग जायज है सरकार को तत्काल मान लेनी चाहिए।
