संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के छग प्रवास पर
Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ(आरएसएस)के सरसंघचालक डा.मोहन...
Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ(आरएसएस)के सरसंघचालक डा.मोहन...
Spread the loveखेल प्रतिभाओं को अवसर और विश्वस्तरीय...
Spread the loveमुख्यमंत्री श्री साय ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान...
नवादा, 17 मार्च । नवादा जिले के चर्चित शिक्षाविद तथा गायत्री मंदिर न्यू एरिया के संस्थापक शिक्षाविद केदारनाथ सिंह का सोमवार को निधन हो गया । उनके निधन की खबर सुनते ही नवादा जिले के शिक्षाविदों तथा गायत्री परिवार के धर्मावलंबियों में शोक की लहर दौड़ गई है ।केदारनाथ सिंह 90 वर्ष के थे।
शिक्षाविद केदारनाथ सिंह के पुत्र शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद कुछ ही क्षणो में उन्होंने अपना नश्वर शरीर को छोड़कर संसार से विदा हो गए ।
गायत्री मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष कैलाश प्रसाद सिंह ने कहा है कि केदार बाबू ने काफी मेहनत मशक्कत कर गायत्री मंदिर के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी।उनके कार्यों की जितनी भी सराहना की जाए कम है। उनके निधन पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ,वीरेंद्र कुमार सिंह ,समाजसेवी अनिल प्रसाद सिंह ,अधिवक्ता डॉक्टर साकेत बिहारी सहित कई शिक्षाविदों ने भी शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
गायत्री मंदिर के अध्यक्ष ने कहा केदार बाबू के लंबे संघर्ष तथा परिश्रम की देन ही गायत्री मन्दिर जैसी महान धार्मिक संस्था की स्थापना नवादा में की गई है ।वे 45 वर्षों तक समाज में शिक्षा का भी अलख जगाते रहे ।कई स्कूलों में प्रधान अध्यापक के पद पर काम कर शिक्षा व्यवस्था की सुदृढ़ीकरण में भी अपना योगदान सुनिश्चित किया ।माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष परशुराम सिंह ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें महान शिक्षाविद बताया।
