बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तत्परता से 16 हजार से अधिक लोगों का बचाव
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़...
Spread the loveअंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री...
रायपुर, 17 मार्च । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साेमवार काे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 2:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से महत्वपूर्ण बैठक होने की संभावना है। साथ ही मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे के विवाह समारोह में भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे के संबंध में चर्चा करेंगे। वहीं गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान बस्तर विकास के मास्टर प्लान, नक्सल उन्मूलन की रणनीति, बुनियादी ढांचे के विस्तार और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
