मां बगलामुखी दर्शन करने के बाद युवक को आया चक्कर और गिर पड़ा, मौत
Spread the loveनासिक से दर्शन करने आए दल...
Spread the loveनासिक से दर्शन करने आए दल...
Spread the love इंदौर, 29 सितंबर 2026: फिक्की...
Spread the loveइंदौर में ऐतिहासिक विलीज वाहनों और...
रायपुर 17 मार्च । राजधानी रायपुर के नेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहका में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा कि, मृतक और उसके दो साथियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दो युवकों ने आक्रोश में आकर उस पर चाकू से हमला कर दिया ,जिससे बाद युवक की माैके पर ही माैत हाे गई।
नेवरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार की देर शाम को ग्राम घुलघुल शासकीय स्कूल के पास कोहका निवासी हितेश वर्मा, वेद वर्मा और उसके भाई अजय का विवाद किसी बात काे लेकर हुआ था। विवाद इतना बढ़ा की वेद और उसके भाई अजय वर्मा ने हितेश को चाकू, डंडे से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद मामले की सूचना परिजनों को मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और हितेश को अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डाक्टरों ने हितेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले में नेवरा पुलिस ने अपराध दर्ज कर देर शाम एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
