शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों...
Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों...
Spread the loveनिप्र,जावरा मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में...
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व...
इंफाल, 15 मार्च । मणिपुर पुलिस ने ककचिंग जिले के लांगमीडोंग ममांग लाईकाई से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक कैडर थोकचोम डायमंड मैतेई उर्फ तमथौबा (26) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि वह स्कूल स्टाफ को धमकाने और जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था।
एक अन्य तलाशी अभियान में चुराचांदपुर जिले के डैंपी रिज क्षेत्र से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। इनमें एक .303 राइफल विद मैगजीन, एक स्थानीय निर्मित सिंगल बैरल गन, एक स्थानीय .22 राइफल, दो पंपी, दो 70 मिमी जिंदा कारतूस, चार जिंदा पंपी राउंड, दो आईईडी, चार एंटी-रायट स्टन शेल, दो एसएमसी कार्बाइन मैगजीन, एक बाओफेंग रेडियो सेट, एक बीपी हेलमेट, दो जोड़ी जंगल शूज और एक गोला-बारूद पाउच शामिल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
