Aaj Ka Panchang: पश्चिम दिशा में भूलकर भी न करें यात्रा, जानें राहुकाल से लेकर अभिजीत मुहूर्त तक
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj ka Rashifal 02 October 2026:...
Spread the loveवृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य...
अभनपुर, 15 मार्च । छत्तीसगढ़ के धमतरी में होली के दिन ही एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने नवागांव नर्सरी गया था। इसी दौरान एक युवक ने उसपर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पूरी घटना धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के करेली बड़ी चौकी का है।
मगरलोड टीआई राजेश जगत ने बताया है कि मृतक लोचन निषाद (18 वर्ष) नवापारा नगर के वार्ड 19 का रहने वाला था। वह दोस्तों के साथ नवागांव नर्सरी में पिकनिक मनाने पहुंचा था। इसी दौरान उसके मोहल्ले का निवासी ओमप्रकाश उर्फ फारम ध्रुव के साथ खाना खाने के बाद विवाद हो गया। इसी समय अचानक आरोपित (ओमप्रकाश) ने लोचन के सीने के नीचे धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले के बाद आरोपित वहां से फरार हो गया। घायल लोचन को उसके दोस्तों ने तत्काल नवापारा सरकारी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया।पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
