विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...
रांची, 12 मार्च । दशम फॉल थाना पुलिस ने डकैती का खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए डकैतों की पहचान शिबा नायक उर्फ लम्बु और दाउद नाग के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से दो बाइक, छह हजार रुपये और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी प्रशांत गौरव ने बुधवार को बताया कि दो मार्च को दशम फॉल थाना क्षेत्र के ग्राम सरजमडीह में पांच-छह अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। अपराधियों ने पीड़ित तुलसी भगत से करीब एक लाख रुपये नकद और एक सैमसंग मोबाइल लूट लिया था। इस घटना के संबंध में पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामले के खुलासे के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने दोनों अपराधियों को खूंटी जिले से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित पहले भी खूंटी जिले से जेल जा चुके हैं।
