कैट के संजय चौदहा बने कटनी जिलाध्यक्ष व्यापारिक संगठन को मिलेगी नई मजबूती।
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के...
-एसपी ने स्थानीय थाना को दिया आदेश
पूर्वी चंपारण,12 मार्च। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के दौरान प्रतिबंधित अश्लील भोजपुरी गाना बजाने के मामले में एसपी ने स्थानीय थाना को कारवाई करने का आदेश दिया है।
उल्लेखनीय है,कि बीते दिनो होली को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने आदेश जारी करते हुए द्धिअर्थी व अश्लील गाना को प्रतिबंधित किया था।जिसके बाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय के बनकट स्थित गांधी भवन परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एसपी द्धारा जारी गाइड लाइन की धज्जी उड़ाते अश्लील भोजपुरी गानों पर जमकर डांस किया। वही इस दौरान विश्वविद्यालय के कई अधिकारी व प्रोफेसर भी मौजूद थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।लिहाजा वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने बुधवार को इस मामले में कारवाई आदेश दिया है।वही वायरल वीडियो पर लोग काॅमेन्टस करते हुए विश्वविधालय प्रशासन की जमकर आलोचना कर रहे है।
