CG : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, मंत्रालय में पदस्थ 38 अफसर हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट..!!
Spread the loveरायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा...
Spread the loveरायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब धीरे-धीरे...
रायपुर, 12 मार्च । छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में आज बुधवार काे प्रश्नकाल के दौरान केलाे परियाेजना का मुद्दा उठा। विपक्ष ने केलो परियोजना में भू-अर्जन में अफरा-तफरी का आरोप लगाया और सदन की समिति से जांच कराने की मांग की। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से बर्हिगमन कर दिया।
कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने प्रश्नकाल के दौरान केलो परियोजा में भू-अर्जन का मुद्दा उठाते हुए सवाल पूछा कि, भू-अर्जन के कितने मामले लंबित हैं, लंबित होने का कारण क्या है व कितना विलंब हुआ है? परियोजना से उद्योगों व किसानाें को पानी मिल रहा है या कब तक मिलेगा? परियोजना का कार्य कब तक पूर्ण होगा?
मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि, परियोजना 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। परियोजना में 23 प्रकरण लंबित होने के अलग-अलग कारण हैं। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परियोजना में जमीनों की अफरा-तफरी का आरोप लगाते हुए सदन की समिति से मामले की जांच कराने की बात कही।
मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि, विभागीय रूप से जांच कराई जाएगी। इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि, सदन की समिति से जांच होनी चाहिए। इस पर विपक्ष ने हंगामा मचाते हुए नारेबाजी की। इसके साथ मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष के सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।
