ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…
Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में...
Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से...
Spread the loveबुलडोजर से मस्जिद को तोड़ रहा...
पटना, 12 मार्च । बिहार में भोजपुर जिले के बिहिया थाना के बेलवानीय गांव में बीती रात एक ही परिवार के 5 लोगों के कीटनाशक खाने से तीन लोगों की मौत हो गई, दो की हालत गंभीर है।
बिहिया थाने के सब इंस्पेक्टर भगत यादव ने बताया कि बेलवानीया गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों ने कीटनाशक दवा खा ली जिससे तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य शादी समारोह में गए हुए थे तभी इन सभी ने जहर खाया। घटना के बाद घर के बाकी के सदस्य जब शादी समारोह से घर पहुंचे तो दरवाजा खुलवाने लगे लेकिन दरवाजा नहीं खुला जिसके बाद दरवाजे को तोड़ा गया और देखा कि पिता सहित उनके चारों बच्चे गंभीर हालत में पड़े है। जिसके बाद परिजनों ने उन पांचों को आनन फानन में सदर अस्पताल लाया। जहर खाने वालों में अरविंद कुमार, उनकी पुत्री नंदनी कुमारी (12 वर्ष), डॉली कुमारी (5 वर्ष), आदर्श कुमार (10 वर्ष) एवं टोनी कुमार (6 वर्ष) शामिल हैं। इनमें नंदनी कुमारी, डॉली कुमारी और टोनी की मौत हो गयी।
घटना के कारणों का अभीतक पता नहीं चला है। परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर रहे है। हालांकि पत्नी की मौत के बाद से पिता अपने बच्चों को लेकर काफी परेशान चल रहे थे।
