महाराष्ट्र के नासिक में राष्ट्रपति ने सिंहस्थ धर्मध्वज फहरा कर नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ पर्व का किया शुभारंभ
Spread the love मुंबई, 31 अक्टूबर। महाराष्ट्र के...
Spread the love मुंबई, 31 अक्टूबर। महाराष्ट्र के...
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the love – उप मुख्यमंत्री ने सीधी,...
नई दिल्ली, 11 मार्च । अमेरिकी नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर (डीएनआई) तुलसी गबार्ड हिंद-प्रशांत क्षेत्र की ‘बहु-राष्ट्रीय’ यात्रा के तहत जापान, थाईलैंड के साथ भारत की यात्रा करेंगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शांति एवं स्वतंत्रता के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए मजबूत संबंध बनाने और संचार के मार्ग खुले रखने के मकसद से गबार्ड यह यात्रा कर रही हैं।
गबार्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा है- ‘मैं हिंद-प्रशांत की बहु-राष्ट्रीय यात्रा पर हूं, एक ऐसा क्षेत्र जिसे मैं बहुत अच्छी तरह से जानती हूं क्योंकि मैं प्रशांत क्षेत्र में पली-बढ़ी हूं। मैं जापान, थाईलैंड और भारत की यात्रा करूंगी। अमेरिका लौटते समय फ्रांस में कुछ देर के लिए रुकूंगी।’
ट्रम्प प्रशासन के दूसरे कार्यकाल में राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में कार्यभार संभालने के बाद यह गबार्ड की भारत की पहली यात्रा होगी।
उल्लेखनीय है कि फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए अमेरिका की यात्रा पर गए भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गबार्ड ने मुलाकात की थी। गबार्ड 12 फरवरी को राष्ट्रपति के अतिथि गृह ब्लेयर हाउस में मोदी से मुलाकात करने वाली पहली अमेरिकी अधिकारी थीं।
