वनांचल में उम्मीदों का जल
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल...
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल...
Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल...
Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...
मांडव,l संवाददाता [विजेंद्र चिंटू पाल ]भगोरिया की मस्ती का रंग शनिवार भगोरिया मेले में चढ़ता दिखाई दिया फाल्गुनि मादकता में मदहोश नृत्य दल मांदल की थाप और बांसुरी की झंकार पर ऐतिहासिक माहौल में कदमताल मिलाते नजर आए ऐतिहासिक नगरी मांडू के आंगन में संस्कृति के इस उत्सव में कोई भी अछूता नहीं रहा विदेशी मेहमानों सहित देशी पर्यटक राजनेता प्रशासनिक अधिकारी भी उत्सव का आनंद लेते दिखे इधर नगर परिषद ने मेला स्थल पर आकर्षक साज सजा की और रंगोली बनवाकर पर्यटकों का स्वागत किया सभी को बधाइयां दि सुबह से ही भगोरिया मेले को लेकर दुकानें सजने लग गई थी दोपहर बाद नृत्य दलों के आने का सिलसिला शुरू हुआ ■ जामी मस्जिद चौक देखते ही देखते खचाखच भर गया 40 से अधिक मांदल लेकर भगोरिया पर्व
उत्सव में शिरकत की रंग गुलाल की होली खेलते हुए युवक युवतियों ने झूले चकरी के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद उठाया देसी विदेशी
मेहमान भी जमकर धीरके भगोरिया महोत्सव में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के रूबरू होने के लिए देसी विदेशी मेहमान बड़ी संख्या में मांडू पहुंचते हैं भगोरिया मेले के दिन देसी विदेशी मेहमान ने इस पर्व में शिरकत की और इस यादगार लम्हों को अपने कैमरा में कैद किया मस्ती में झूमते हुए मांदल की थाप बांसुरी की धून पर जमकर धीरके विदेशी पर्यटको ने बताया कि आज का यह दिन हमारे लिए अद्भुत रहा उत्सव का हमने खूब आनंद उठाया हम मांडू के भगोरिया में बार-बार आना चाहेंगे।
विभिन्न राजनीतिक दलों ने लगाया मंच
नृत्य दलों का प्रोत्साहन करने के लिए मांडू नगर परिषद और राजनीतिक दलों ने मंच लगाएं और दलों को साफा बांधकर प्रोत्साहित किया इस अवसर पर तहसीलदार राहुल गायकवाड़ मुख्य कार्यपालन अधिकारी सांता राम चौहान मांडव थाना प्रभारी राम सिंह राठौड़ उपस्थित रहे
