PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए बदले 4 अहम नियम
Spread the loveनई दिल्ली – प्रधानमंत्री किसान सम्मान...
Spread the loveनई दिल्ली – प्रधानमंत्री किसान सम्मान...
Spread the love नई दिल्ली, 03 अक्टूबर ।...
Spread the love राजौरी, ०3 अक्टूबर । भारतीय...
रायपुर, 7 मार्च । छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान सीजीएमएससी का मुद्दा उठा। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने रीएजेंट सप्लाई का मुद्दा उठाते हुए उपकरण सप्लाई की दरों को लेकर जानकारी मांगी। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि मामले में 15 अधिकारियाें के खिलाफ ईओडब्ल्यू को जांच का जिम्मा सौंपा है।
सदन काे स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि 2024-25 में 120 करोड़ रुपये का प्रावधान था, लेकिन 385 करोड़ रुपये की खरीद कर ली गई। विभागीय जांच के बाद ईओडब्ल्यू को मामला सौंप दिया गया। जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
इस पर अजय चंद्राकर ने बगैर राशि के खरीद को लेकर सवाल उठाया, साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की भी जानकारी मांगी। मंत्री ने बताया कि हमने जांच रिपोर्ट मंगाई है। 15 अधिकारियों के खिलाफ ईओडब्ल्यू को हमने जांच का जिम्मा सौंपा है।
इस पर अजय चंद्राकर ने पूछा क्या मोक्षित कॉर्पोरेशन ने गड़बड़ी की है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि, बगैर मांग के सप्लाई की, तय दर से कई गुणा अधिक कीमत पर सामानों की आपूर्ति की गई। प्रथम दृष्टया सप्लायर को जेल में डाला गया है, जांच जारी है। सभी दाेषियाें पर कार्यवाही की जाएगी।
