दिवाली के रंग, संगीत की धुन और खरीदारी का उत्साह, फीनिक्स प्राइड ऑफ इंडिया में तीन दिवसीय महोत्सव
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को...
Spread the loveएकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं...
रायगढ़ , 6 मार्च ।संजय कंपलेक्स के सामने बन रहे कबाड़ से जुगाड़ से मैना जोन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हर आने जाने वाले एक नजर स्पॉट पर खड़े मैना को देख रहे हैं।
शहर में सौंदर्यीकरण कार्य जोरों पर है। एक तरफ जहां शहर के विभिन्न दीवारों, डिवाइडरों में विभिन्न कला आकृतियों की पेंटिंग्स, मयूरल बनाया जा रहे हैं, वहीं कबाड़ से जुगाड़ कर कलाकृतियां भी बनाई जा रही है। संजय कंपलेक्स के ठीक सामने मैना जोन बनाया गया है। यह सीलिंग फैन के पट्टी, बेरिंग मशीनों के टुकड़े आदि के कबाड़ से हू ब हू मैना बनाया गया है। वर्तमान वहां बने जोन में मैना को खड़ा कर दिया गया है। इसके बाद बने हुए घेरे पर भी रंगा पुताई होने के साथ लाइटिंग आदि एक-दो दिन में लग जाएगा। मैना के खड़े रहने मात्र से यह वहां की शोभा बढ़ा रही है एवं आने जाने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां तक की लोग वहां खड़े होकर मैना की फोटो लेने के साथ उसके साथ सेल्फी भी ले रहे हैं।
संजय मार्केट का गंदगी से भरा यह जगह था, जिसे मैना जोन बनाकर एक साफ सुथरा सुंदर और आकर्षक रूप दिया गया है। निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में शहर एक अलग ही परिदृश्य में नजर आएगा जो साफ सुथरा, रंग बिरंगी कलाकृतियों से परिपूर्ण, पारंपरिक संस्कृति को दर्शाने वाली कलाकृतियां, देश के महान विभूतियों के पेंटिंग्स से सुसज्जित रहेगा। यह सभी सुघर रायगढ़ की परिकल्पना को सरकार करेंगे।
कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने कहा कि नए आइडियाज से शहर का सौंदर्यीकरण करने का कार्य चल रहा है। इसमें एक तरफ जहां विभिन्न कलाकृतियों की पेंटिंग्स बनाए जा रहे हैं, वही कबाड़ से जुगाड़ एवं शहर के सबसे गंदगी वाले जगह को सफाई कर नए नए थीम पर एक नया रूप दिया जा रहा है, जहां लोगों के लिए बैठक व्यवस्था की भी व्यवस्था की गई है।
