विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveशिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की...
Spread the loveजनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी रही...
रायपुर, 6 मार्च । छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन गुरुवार काे सदन के शुरू होते ही दिवंगत सदस्य की निधन सूचना में देरी पर विधायकों ने सवाल उठाए। स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने देर से निधन सूचना मिलने पर नाराजगी जताते हुए दोषी अधिकारियाें पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, प्रशासन को स्पष्ट निर्देश होने के बाद विधानसभा को दिवंगतों की निधन की सूचना देरी से मिल रही है। इस पर आसंदी की ओर से व्यवस्था आनी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन ने कहा कि, मैने पूर्व में भी शासन को स्पष्ट निर्देश दिया गया था। किसी भी पूर्व सदस्य की निधन की सूचना देर से मिलना बहुत आपत्तिजनक है।
उल्लेखनीय है कि अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक डॉ. मधुकर का निधन 12 फरवरी को हुआ था। इस बात की जानकारी सदन को 4 मार्च को प्राप्त हुई। डॉ. देवचरण मधुकर के निधन की सूचना मिलने में देरी हुई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन ने कहा कि, मैं सरकार को निर्देशित करता हूं कि बिलासपुर जिले के दोषी अधिकारियाें पर कार्यवाही की जाए। कार्यवाही की जानकारी सदन को इसी सत्र में दी जाए।
