युवा शक्ति ही करेगी विकसित और सशक्त भारत का निर्माण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the loveजेन नेक्स्ट संवाद में जेन-जी और...
Spread the loveजेन नेक्स्ट संवाद में जेन-जी और...
Spread the loveदीपिका पादुकोण का जाना माना चैरिटी...
Spread the loveपहला प्यार दूसरी बार’ के नए...
कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक
रायपुर, 4 मार्च । कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज मंगलवार को कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने कहा कि, जिले में अतिक्रमण, अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाएं। सभी नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अपने क्षेत्र में चिन्हित करें और त्वरित कार्रवाई करें। शासकीय जमीन पर और सड़को पर अवैध कब्जा करने वालो को हटाए। सड़को के किनारे खड़े कंडम वाहनो को हटाए। दुकान के बाहर सामान रख कर यातायात को बाधित करने वाले पर कार्रवाई करें। कलेक्टर ने कहा कि अवैध खनन के प्रकरण आने पर कड़ी कार्रवाई करें और एफआईआर भी करें।
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व के लंबित प्रकरणों का निराकरण करें। जिन अधिकारियों को ग्राम स्तर पर नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी वह गांव का दौरा कर तय समयावधि पर रिपोर्ट दें। स्कूली बच्चों के जाति प्रमाणपत्र अधिक से अधिक संख्या में बनाएं। बैठक में डीएफओ लोकनाथ पटेल, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
