इंदौर । आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के तत्वावधान में 13वीं वार्षिक एलुमनी मीट कनेक्शन 23 फरवरी को नई दिल्ली में हुई। इसमें संस्था ने सिल्वर जुबली एलुमनी बैच 1999-2000 के छात्रों को सम्मानित किया। संस्था ने वर्तमान में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर में जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना को सम्मानित किया। खेमराज मीना भी इस बार के एलुमनी बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली में हिंदी पत्रकारिता के छात्र रहे। खेमराज करौली जिले की नादौती तहसील के बलदेवपुरा गांव के रहने वाले है। बलदेवपुरा अरावली पर्वतमाला की तलहटी के नीचे बसा छोटा कस्बा है।
