Aaj ka Panchang 14 October 2026: माता के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की करें पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 14 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 14 October 2026:...
Spread the loveमेषआज के दिन आप समृद्धि भी...
Spread the loveइंदौर। यूनिक हॉस्पिटल, इंदौर में हड्डी...
नई दिल्ली, 01 मार्चl ज्योतिरादित्य सिंधिया, 3 से 6 मार्च को स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह विश्व के सबसे बड़े और प्रभावशाली प्रौद्योगिकी और दूरसंचार कार्यक्रमों में से एक है।
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को अपनी यात्रा के संदर्भ में विचार प्रकट करते हुए कहा कि भारत तेजी से एक वैश्विक प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है और नवाचार में तेजी लाने के लिए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) 2025 में देश की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वह वैश्विक विशेषज्ञों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करने और मोबाइल और दूरसंचार क्षेत्र में सहयोग के अवसरों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं।
संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एमडब्ल्यूसी में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 के उद्घाटन समारोह का अनावरण और ‘भारत पैवेलियन’ का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा सिंधिया एमडब्ल्यूसी 2025 में वैश्विक तकनीकी प्रशासन और नवाचार संतुलन पर प्रमुख सत्रों को संबोधित करेंगे संचार मंत्री अपनी यात्रा के दौरान 5-जी, एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), 6-जी, क्वांटम और अगली पीढ़ी की मोबाइल प्रौद्योगिकियों में अत्याधुनिक विकास का पता लगाने के लिए वैश्विक उद्योग प्रमुखों, नीति निर्माताओं और नवप्रवर्तकों के साथ जुड़ेंगे।
उल्लेखनीय है कि बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 में भागीदारी से दुनियाभर के शीर्ष अधिकारियों, दूरदर्शी और नवप्रवर्तकों के एक साथ आने की उम्मीद है, जो रणनीतिक सहयोग, ज्ञान के आदान-प्रदान और भारत के तकनीकी नेतृत्व को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
