सेवा संकल्प अभियान अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद
Spread the loveवृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य...
Spread the loveवृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य...
Spread the loveउद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और आधुनिक...
Spread the loveसेवा मेरा योगदान‘ की भावना के...
रायपुर, 1 मार्च । रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। वर्तमान कुलपति बल्देव भाई शर्मा का कार्यकाल चार मार्च को पूर्ण होने के बाद रायपुर संभागायुक्त पदभार ग्रहण करेंगे।
राज्यपाल सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना ने छत्तीसगढ़ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत प्रदान की गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की ओर से आदेश जारी किया है।
रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ पांच मार्च से आगामी आदेश तक अथवा अधिकतम छह माह की अवधि तक के लिये कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्य करने के लिये नाम निर्देशित किया गया है।
