ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
रायपुर 28 फ़रवरी । प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन एक और दाे मार्च को रायपुर एवं कोरबा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री देवांगन एक मार्च को सुबह 10:45 बजे शंकर नगर स्थित निवास से प्रस्थान कर सुबह 11:00 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित हॉटल मेयफेयर लेक रिसार्ट में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रीज डॉयलोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात् मंत्री देवांगन शंकर नगर स्थित निवास पहुंचेगे और दोपहर 12:30 बजे ग्राम चारपारा-कोहड़िया जिला कोरबा के लिए रवाना होकर अपरान्ह 3:30 बजे चारपारा-कोहड़िया पहुचेंगे।
केबिनेट मंत्री देवांगन रविवार दाे मार्च को सुबह 10:00 बजे चारपारा-कोहड़िया से रवाना होकर 11 बजे पाली जिला कोरबा आगमन एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पाली एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। तत्पश्चात् वे दोपहर 1:00 बजे नगर पंचायत छुरी में अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे। केबिनेट मंत्री देवांगन अपरान्ह 3:00 बांकीमोंगरा एवं शाम 4:00 बजे दीपका में आयोजित नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। उद्योग मंत्री देवांगन शाम 5:00 बजे दीपका से रवाना होकर रात्रि 8:00 बजे शंकर नगर रायपुर लौटेंगे।
