किशनगंज सदर थाना परिसर में कांस्टेबल ने सर्विस पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या
Spread the loveलोकनायक जेपी की जयंती पर अभाविप...
Spread the loveलोकनायक जेपी की जयंती पर अभाविप...
Spread the love सारण, 11 अक्टूबर । बाढ़...
Spread the love मुश्किल हालात से कामयाबी तक...
रायपुर, । राज्यपाल रमेन डेका ने आज गुरुवार को राज्य के धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद और बस्तर जिलों के 60 टी.बी. मरीजों के लिए निःक्षय मित्र बनकर उनको पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने हेतु दाे लाख 25 हजार की राशि प्रदान की है। डेका ने आज उक्त राशि संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को प्रदान किया।
इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने कहा कि, भारत सरकार की फ्लैगशीप योजना प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत देश एवं प्रदेश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य है। इसके लिए जो राशि दी जा रही है उससे टीबी मरीजों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। डेका ने टीबी मरीजों के लिए हरसंभव मदद की बात कही। उन्होंने निर्देशित किया कि राज्य को टीबी मुक्त बनाने के लिए समुदाय को भी जोड़ने का प्रयास करे।
डेका ने कहा कि, राजभवन आमजनता के साथ जुड़े यह हमारी प्राथमिकता है। जनता के हित के लिए अच्छा कार्य करने वाली संस्थाओं की जानकारी लेकर उन्हें स्वेच्छानुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना ने डेका को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रदत्त निःक्षय मित्र पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर राज्यपाल की संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम, राजभवन के अन्य अधिकारी तथा संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
