तो बैंकिंग सेवा को क्यों सीमित करने की मांग…डॉ. मयंक चतुर्वेदी
Spread the love देश की अर्थव्यवस्था बदल रही...
Spread the love देश की अर्थव्यवस्था बदल रही...
Spread the loveनई दिल्ली – नई दिल्ली में...
Spread the love नई दिल्ली, 29 सितंबर ।...
रायपुर, 26 फ़रवरी। सुकमा और कोंटा के राजीव भवन निर्माण को लेकर ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कड़ा विराेध जताया है। कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय एजेंसी पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि, सबसे पहले भाजपा काे 15 साल की काली कमाई से कार्यालय के निर्माण का हिसाब देना चाहिए। दीपक बैज ने पत्रकाराें से चर्चा कहा कि, ईडी काे 200 करोड़ की लागत से बने भाजपा कार्यालय का हिसाब लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ। उन्होंने केंद्रीय एजेंसी पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। उन्हाेंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए कार्यकर्ताओं के सहयोग और छेर-छेरा पुन्नी के दान से कांग्रेस भवन बना था। हमारे पास पाई-पाई का हिसाब है, उसकी जानकारी देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, क्या 5 स्टार होटल की तरह बने भाजपा मुख्यालय के लिए ईडी पूछताछ करेगी?
