बिहार में बाढ़ से 10,671 करोड़ का नुकसान, 82 हजार हेक्टेयर में फसल बर्बाद; 26 लोगों की मौत
Spread the loveपटना – गंगा, गंडक, सोन एवं...
Spread the loveपटना – गंगा, गंडक, सोन एवं...
Spread the loveक्या आपको Orkut याद है? अगर...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित शदाणी दरबार...
कोंडागांव, 22 फ़रवरी । जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंर्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के बोरगांव और फरसगांव के बीच बड़े मोड़ के पास आज शनिवार सुबह 6 बजे एक एक्सयूवी कार के पलट गई, जिसमें दाे लाेगाें की माैत हाे गई। वहीं चार गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस के मुताबिक भीषण सड़क हादसे में गीता शेखर (49) एवं संतोष रेड्डी (45 ) की माैके पर ही मौत हो गई। वहीं एस. सुषमा (38) वर्ष), विशाल रेड्डी (10), एस शोभा (39) और चालक रवि तेजा (35) गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटनाग्रस्त एक्सयूवी कार में सवार सभी छह लोग एक ही परिवार के थे। बेंगलुरु का एक परिवार प्रयागराज कुंभ जा रहे थे, तभी उनकी कार पुलिया से टकराकर पलट गई। पुलिस जवानों की मदद से उन्हें फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलाें काे रायपुर रेफर कर दिया गया है।
फरसगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है एवं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
