रायपुर, 22 फरवरी । राज्यपाल रमेन डेका से आज शनिवार को यहां राजभवन में प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालक ब्रम्हकुमारी सविता ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने डेका को शिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर बी. के रश्मि, बी. के. पूर्णिमा, मनीष दूधवानी उपस्थित थे।
