आपका राशिफल 27 अक्टूबर
Spread the loveराशिफल : 27 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the loveराशिफल : 27 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the love भोपाल, 26 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love उज्जैन, 26 अक्टूबर । मध्य...
बीजापुर, 20 फ़रवरी । जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देश पर और उपायुक्त आबकारी आशीष कोसम एवं जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार अवैध पर कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आज गुरुवार सुबह आबकारी वृत्त भोपालपट्टनम द्वारा ग्राम चेंदुर थाना भद्रकाली पहुंचकर आरोपित के घर से लगे दुकान से 27.15 लीटर अंग्रेजी एवं महुआ से बना अवैध शराब जब्त किया गया। आरोपित के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आराेपित तालापल्ली राजेंद्र, पिता तालापल्ली लच्छ्ना उम्र 25 वर्ष निवासी चेंदुर, थाना भद्रकाली, जिला बीजापुर काे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु पेश किया गया। उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक राम कावरे, वतन चौधरी आबकारी आरक्षक भरत वट्टी एवं शिवनारायण सेठिया, मिश्री लाल का योगदान रहा।
