प्रधानमंत्री रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
Spread the love नई दिल्ली, 24 अक्टूबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 24 अक्टूबर ।...
Spread the love भागलपुर, 24 अक्टूबर । जिले...
Spread the love भागलपुर, 24 अक्टूबर । जिले...
मुंगेली, 20 फरवरी । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज गुरुवार को मुंगेली के लोरमी विकासखंड में पंच-सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान हो रहा है। इसी बीच लोरमी ब्लॉक के अपने पैतृक गांव डिंडौरी के बूथ क्रमांक 244 में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे और गांव की सरकार बनाने के लिए मतदान किया। गुरुवार सुबह से ही मतदाता पोलिंग बूथ पहुंचने लगे और अपने मत का प्रयोग किया। वोटिंग को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर महिलाएं सुबह से ही वोट डालने पहुंची।
उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 43 विकासखंडों में वोटिंग चल रही है। दूसरे चरण में 26 हजार 988 पंच पद के लिए, 3 हजार 774 सरपंच पद 899 जनपद सदस्यऔर 138 जिला पंचायत सदस्यों के लिए वोटिंग हो रही है। छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए 43 विकासखंडों में कुल 9,738 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 23 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान होगा।
