भिलाई-3 में 29 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ, 4 नवंबर को महाभंडारा
Spread the loveभिलाई-3। श्री जय जगन्नाथ सेवा समिति...
Spread the loveभिलाई-3। श्री जय जगन्नाथ सेवा समिति...
Spread the loveखाद्यान्न लोडिंग में 25 प्रतिशत, क्लिंकर...
Spread the loveपटना : विश्व स्तरीय कायस्थ संगठन...
भोपाल, 17 फरवरी । गिद्ध गणना वर्ष 2024-25 में प्रदेश में गिद्धों की संख्या और उनकी स्थिति का आकलन करने के लिए आज (सोमवार) से शीतकालीन गिद्ध गणना प्रारंभ होगी। यह तीन दिवसीय गिद्ध गणना सुबह 7 बजे से 8 बजे तक होगी। ऐसे स्थान जहां पर ऊंची चट्टान है, उन स्थानों पर अधिकतम नौ बजे तक गणना की जा सकती है। केवल बैठे हुए गिद्धों की गणना की जाएगी।
जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने बताया कि गिद्दों के आंकलन की गणना वर्ष में दो बार की जाती है। शीतकालीन गिद्ध गणना 17, 18 एवं 19 फरवरी को होगी और ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 29 अप्रैल 2025 को की जाएगी। गिद्ध गणना के लिए मास्टर ट्रेनर द्वारा 900 से अधिक वन अधिकारी-कर्मचारियों, गिद्ध विशेषज्ञों और पक्षी प्रेमियों को प्रशिक्षण दिया गया है। गिद्ध की गणना के लिये प्रपत्र 1, 2, एवं 3 का उपयोग किया जायेगा और सम्पूर्ण जानकारी डिवीजन स्तर पर प्रपत्र-3 में कार्यालय दिवस में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) को (pccfw@mp.gov.in) एवं वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल को ई-मेल के माध्यम से भेजी जाएगी।
