सेवा संकल्प अभियान अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद
Spread the loveवृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य...
Spread the loveवृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य...
Spread the loveउद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और आधुनिक...
Spread the loveसेवा मेरा योगदान‘ की भावना के...
रायपुर, 17 फ़रवरी । छत्तीसगढ़ के 53 विकासखण्ड में आज साेमवार काे पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। सरपंच, पंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों चुनने के मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।
चुनाव आयाेग ने सुबह 11 बजे तक के आंकड़ा जारी कर दिए हैं, जिसमें औसत 27.68 प्रतिशत मतदान हाेने की जानकारी दी है। अभनपुर के मतदान केंद्रों में मतदाता मतदान करने सुबह से ही पहुंच हुए हैं। मतदान काे लेकर युवा एवं बुजुर्गाें में काफी उत्साह देखा जा रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए बैलट पेपर का कलर जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला, सरपंच के लिए नीला और पंच के लिए सफ़ेद रखा गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 27 हज़ार 210 पंच, तीन हज़ार 605 सरपंच, 911 जनपद सदस्य तथा 149 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हो रहा।
