एसईपीसी लिमिटेड के एमडी ने बर्नपुर में सेल-आईआईएससीओ स्टील प्लांट के साथ ₹८५४.५७ करोड़ के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर; कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक ₹१०,००० करोड़ के पार
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the love जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी...
Spread the loveनई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026: सोनी...
कोडरमा, 16 फ़रवरी । जिले के तीन अलग जगहों पर रविवार को हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। पहली घटना में नवलशाही थाना क्षेत्र के गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित पुरनाडीह पुल के समीप एक स्कॉर्पियो वाहन( बीआर 01 जेई 1931 )पुल में टकराकर
दुर्घटनाग्रस्त हो गया।इसमें तीन युवक घायल हो गये है। घायलों की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी सौरव चौधरी (28), बिहार के पटना निवासी माही पाण्डेय (28), बिहार के सिवान निवासी निहाल गुप्ता (29 ) के रूप मे हुई है। जानकारी के अनुसार तीनों घायल बिहार के नालंदा से कोडरमा आये थे जो शराब के नशे मे धुत थे। ग्रामीण की मदद से घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया।
वहीं दूसरी घटना नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा – गिरिडीह मुख्यमार्ग स्थित पुरनाडीह पुल के नीचे एक हाईवा गिर गया। उक्त हाईवा डोमचांच से पुरनाडीह की ओर जा रही थी। इसी दौरान पुरनाडीह नदी के नीचे पुल का रेलिंग तोड़कर गिर गया। हाईवा चालक बच गया और घटना स्थल से फरार हो गया। उक्त वाहन संख्या (जे एच 12 क्यू 6846) है। वाहन चालक की पहचान सोनू तुरी मरकच्चो थाना क्षेत्र के बरियारडीह निवासी के रूप मे हुई है।
इसी प्रकार तीसरी घटना कोडरमा घाटी में घटी, जहां खड़ी बस के पीछे से टेलर ने टक्कर मार दी, जिससे दो यात्री घायल हो गए।
कोडरमा घाटी नौंवा माइल घाटी में रविवार की सुबह सड़क किनारे खड़ी एक बस को पीछे से एक वाहन ने जोरदार टक्टर मार दिया और बस पलट गई। जानकारी के अनुसार बस धनबाद से बिहार शरीफ जा रही। इस घटना में बस के ऊपर लोड सामान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं बस को भी काफी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना में बस पर सवार बिहार के वैशाली शिवनगर निवासी रेशमा देवी ( 45) और राजा कुमार ( 13) घायल हो गए। दोनों को पुलिस की मदद से सदर अस्पताल लाया गया।
