मनोरंजन के पर्दे पर सामाजिक बदलाव की दस्तक: शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से आलोक बाजपेयी ने दिया यातायात जागरूकता का संदेश
Spread the loveइंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने...
Spread the loveइंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने...
Spread the love *छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को...
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
रायपुर, 15 फ़रवरी । छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की निर्णायक बढ़त पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार जताया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की, यह निर्णायक बढ़त उसी का परिणाम है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनआकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
