एसईपीसी लिमिटेड के एमडी ने बर्नपुर में सेल-आईआईएससीओ स्टील प्लांट के साथ ₹८५४.५७ करोड़ के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर; कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक ₹१०,००० करोड़ के पार
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the love जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी...
Spread the loveनई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026: सोनी...
रांची, 13 फरवरी । रांची के सोनाहातू थाना क्षेत्र अंतर्गत डिबाडीह गांव बने एक घर में आग लगने से दंपति की जिंदा जलने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार घटना बुधवार देर रात की है। डिबाडीह गांव में बाइक मकैनिक का काम करने वाले रंजीत साहू (46) और उनकी पत्नी मीना देवी (42) की आग में जलकर मौत हो गई है। घटना के समय घर में केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे। गांव वालों ने बताया कि मृत रंजीत साहू का बेटा पंक्चर की दुकान चलाता है और वो रात के समय उसी दुकान में था, इसलिए उसकी जान बच गई।
सोनाहातू थाना प्रभारी चंदन कुमार ने गुरुवार को बताया कि बाइक का काम करने वाले रंजीत साहू और उनकी पत्नी मीना देवी की घर में लगी आग की चपेट में
आकर मौत हो गई है। जानकारी मिलने पर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि मृतक बाइक मिस्त्री रंजीत साहू खुदरा में लाकर पेट्रोल और डीजल भी बेचता था। रात में जब शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में आग लगी तो वहां
रखे पेट्रोल और डीजल की वजह से आग ने भयावह रूप ले लिया। इस बीच रंजीत और उसकी पत्नी काे भागने का मौका नहीं मिला और दोनों की जलकर मौत हो
गई।
