मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का देशभक्ति सॉन्ग ‘जय हिंद’ हुआ स्टीबिन बेन की आवाज में रिलीज, नजर आई सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की जोड़ी
Spread the loveसलमान खान और चित्रांगदा सिंह स्टारर...
Spread the loveसलमान खान और चित्रांगदा सिंह स्टारर...
Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ(आरएसएस)के सरसंघचालक डा.मोहन...
Spread the loveखेल प्रतिभाओं को अवसर और विश्वस्तरीय...
नई दिल्ली, 13 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को इस महीने 23 तारीख को होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए अपने विचार एवं सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं। रेडियो कई लोगों के लिए जीवनरेखा रहा है। समाचार और संस्कृति से लेकर संगीत और कहानी कहने तक का यह एक शक्तिशाली माध्यम है, जो रचनात्मकता का जश्न मनाता है।”
उन्होंने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के लिए देशवासियों से अपने विचार साझा करने का आग्रह करते हुए कहा, “मैं रेडियो की दुनिया से जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूं। मैं आप सभी को इस महीने की 23 तारीख को होने वाले मन की बात कार्यक्रम के लिए अपने विचार और सुझाव साझा करने के लिए भी आमंत्रित करता हूं।”
