सेवा संकल्प अभियान अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद
Spread the loveवृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य...
Spread the loveवृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य...
Spread the loveउद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और आधुनिक...
Spread the loveसेवा मेरा योगदान‘ की भावना के...
रायपुर 13 फ़रवरी । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को महाकुंभ स्नान के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रवाना हाे गए हैं। साथ में राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह भी है। वहीं मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक गण और उनके परिवार जन भी हैं। महाकुंभ 2025 के अवसर पर संगम में सभी आस्था की डुबकी लगाएंगे। यह जानकारी आज सुबह मुख्यमंत्री साय ने अपने साेशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पाेस्ट कर दी है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन (मंडप) तैयार किया गया है। इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव प्रदान करना है, जिससे वे धार्मिक यात्रा को आत्मिक शांति और भक्ति भाव के साथ पूरा कर सकें। यहां राज्य से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग ठहरने की सुविधा उपलब्ध है।
