CG : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, मंत्रालय में पदस्थ 38 अफसर हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट..!!
Spread the loveरायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा...
Spread the loveरायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब धीरे-धीरे...
रायपुर, 12 फरवरी । राज्यपाल रमेन डेका से आज बुधवार को राजभवन में बॉडी बिल्डर्स के विश्व तथा एशिया चैम्पियनशिप में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की।
बॉडी बिल्डर्स के वर्ल्ड चैम्पियनशीप में अंबिकापुर के अशोक बेहरा ने स्वर्ण पदक, साउथ एशिया चैम्पियनशीप में बिलासपुर के आनंद राव ने रजत पदक प्राप्त किया। इसी तरह दिव्यांग खिलाड़ी राजनांदगांव के महेन्द्र यदु और रायपुर के ई.शिवा मिस्टर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता के विजेता बने।
राज्यपाल डेका ने इन सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की और आगे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश एवं देश का नाम रौशन करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के पदाधिकारी अभिषेक वर्मा, अरविन्द सिंह, महेन्द्र तेकाम और राजशेखर राव उपस्थित थे। उन्होंने डेका को आगामी माह बिलासपुर में आयोजित होने वाले जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप के लिए बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित भी किया।
