अवैध बालू खनन के खिलाफ कई घाटों पर छापेमारी, दो ट्रैक्टर जब्त
Spread the love किशनगंज, 04 अक्टूबर । जिले...
Spread the love किशनगंज, 04 अक्टूबर । जिले...
Spread the love भागलपुर, 04 अक्टूबर । जिले...
Spread the love भागलपुर, 04 अक्टूबर । भागलपुर...
नई दिल्ली, 9 फ़रवरी । आम आदमी पार्टी (आआपा) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद रविवार काे दिल्ली की मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उपराज्यपाल (एलजी) विनय कुमार सक्सेना ने सातवीं विधानसभा को भी भंग कर दिया है।
भाजपा नेता आतिशी रविवार सुबह राजनिवास पहुंचकर और उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलीं और मुख्यमंत्री पद से अपना
इस्तीफा साैंप दिया। आतिशी पिछले साल 21 सितंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं। वे दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री थीं।इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रही चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 फरवरी को हुई थी। इस चुनाव में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत मिला है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव आआपा काे भारी झटका लगा है। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। आम आदमी पार्टी काे केवल 22 सीटें ही मिली है। भाजपा ने अपनी जीत के बाद सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
