नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और रॉकिंग स्टार यश ने की ‘रामायण’ के ग्लोबल कैंपेन की घोषणा, कल रिलीज़ होगा इंटरनेशनल ट्रेलर
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the love इंदौर/देवास, 14 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love नई दिल्ली, 14 अक्टूबर ।...
जगदलपुर, 7 फ़रवरी । नेशनल सिक्योरिटी एंड स्ट्रेटेजिक स्टडी टूर-2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली के कुल 18 अधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल का बस्तर जिला के प्रवास में रहे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बादल अकादमी के गतिविधियों के बारे में अवगत करते हुए, स्थानीय संस्कृति से रूबरू करवाया गया। इसके पश्चात बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने अधिकारियों को बस्तर क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। शुक्रवार काे जारी विज्ञप्ति के अनुसार कलेक्टर हरिस एस बस्तर जिला प्रशासन द्वारा विकास के नवाचार की गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी दी। इसके अलावा स्टडी टूर में पहुंचे अधिकारियों ने चित्रकूट जलप्रपात, हैंडीक्राफ्ट और कोसा सेंटर का अवलोकन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहा, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
