विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...
चार घायल 3 पटना रेफर
पटना, 06 फरवरी । बिहार में जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के सुगिया टांड़ गांव के पास बीती देर रात सरस्वती प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे ट्रैक्टर पलटने से तीन की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
घायल सकलदीप यादव की मां ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने के 30 मिनट तक ट्रैक्टर के इंजन और डाला से 7 युवक दबा रहे। हालांकि घटना की जानकारी के बाद मलयपुर थाने की पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे 7 युवक को निकाला गया। लेकिन तीन युवक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बाइक व पुलिस वाहन से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक डॉक्टर मृत्युंजय कुमार ने तीन की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।
मृतक की पहचान भजौर निवासी छेदी पासवान का 27 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार, कामू यादव का पुत्र लिटो यादव, सुनील तांती का पुत्र प्रकाश कुमार तांती के रूप में की गई है। जबकि घायल की पहचान सागर तांती, अजीत तांती, सूरज कुमार पासवान तथा नरसौता निवासी सकलदीप यादव के रूप में की गई है।
मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया की सरस्वती प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर पलट गई थी। जिस पर सवार तीन युवक की मौत हो गई। जबकि चार युवक घायल हो गया सभी को अस्पताल भेजा गया। जहां तीन को पटना रेफर किया गया है। जबकि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
