उज्जैन में मस्जिद के हिस्से को लेकर कार्रवाई, अफवाह फैलाने के आरोप में 15 लोग गिरफ्तार
Spread the loveबुलडोजर से मस्जिद को तोड़ रहा...
Spread the loveबुलडोजर से मस्जिद को तोड़ रहा...
Spread the loveकोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को...
Spread the loveसेवा की कहानी : सेवा संकल्प...
भोपाल, 5 फरवरी । मध्य प्रदेश में सर्दी का असर अब कम हो गया है। तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में गर्मी का अहसास होने लगा है। कुछ शहरों में 2 दिन से बारिश वाला मौसम है। नीमच में बूंदाबांदी के बाद मंगलवार को ग्वालियर-चंबल में आंधी और हल्की बारिश का दौर रहा। बाकी जिलों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। मौसम विभाग का कहना है कि आज बुधवार से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के कुछ हिस्से में पहले सप्ताह में बादल छाए रहेंगे। 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम होगा। जिससे दिन-रात दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अभी दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आज बुधवार काे भोपाल, इंदौर-उज्जैन में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। जबकि ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। बाकी जिलों में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। जबकि 6 फरवरी को दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन रात और सुबह हल्की ठंड का असर बना रहेगा। मंगलवार को मंडला में दिन का तापमान 34.7 डिग्री, सिवनी में 33.4 डिग्री, जबलपुर में 33.3 डिग्री, दमोह में 33 डिग्री रहा। भोपाल में 31.7 डिग्री, इंदौर में 30.6 डिग्री, ग्वालियर में 26.1 डिग्री और उज्जैन में तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया।
