गिल-रोहित का तूफान, वेस्टइंडीज पस्त; भारत ने 406 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास
Spread the loveगुवाहाटी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच...
Spread the loveगुवाहाटी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच...
Spread the love1st Octobe Rule Changer: हर महीने...
Spread the loveरायपुर- महानदी जल विवाद को लेकर...
कोरबा, 3 फरवरी। स्वच्छता महाअभियान के आठवें दिन आज सोमवार को निगम के वार्ड क्र. 13 व 36 में मेगा स्वच्छता ड्राईव संचालित की गई।
इस दौरान वृहद पैमाने पर साफ-सफाई के कार्य, कचरे का उठाव व परिवहन एक अभियान के रूप में किया गया तथा इन वार्डों के विभिन्न मोहलों व बस्तियों में भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
निगम प्रशासक एवं कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन तथा निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में 25 जनवरी से नगर पालिक निगम कोरबा के वार्डो में निर्धारित कार्यक्रमानुसार स्वच्छता का महाअभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान निगम अधिकारियों ने बस्तियों का भ्रमण कर सफाई कार्यो का जायजा लिया तथा बस्तीवासियों से अपील की कि वे सड़क, नाली, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें तथा शहर को साफ-सुथरा रखने में अपना सहयोग दें।
