Aaj ka Panchang 30 September 2026: अश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj ka Rashifal 30 September 2026:...
Spread the loveनासिक से दर्शन करने आए दल...
दुर्ग/रायपुर, 1 फ़रवरी ।छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन वापसी के अंतिम दिन शुक्रवार को भिलाई में वार्ड नंबर 35 शारदा पारा से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज सिन्हा ने अपना नामांकन वापस ले लिया। यहां हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंदन यादव की निर्विरोध जीत मानी जा रही थी।पर राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीती देर शाम आगामी आदेश तक इस चुनाव को स्थगित कर दिया है।हाईकोर्ट में लगाई गई याचिका पर कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव स्थगित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अब चुनाव रद्द कर दिया गया।
मनोज सिन्हा ने बताया था कि कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद से ही कांग्रेस का कोई नेता उनके समर्थन में प्रचार प्रसार करने नहीं पहुंचे। स्थानीय समर्थकों के साथ घर-घर कांग्रेस के लिए वोट मांगने गए तो एक ही जवाब मिला कि पिछले एक वर्ष में विधायक सेन ने बैकुंठ धाम सहित वर्षों से लंबित अनेक समस्याओं को दूर किया और विकास कार्य करवाया हैं।बाद में मनोज सिन्हा द्वारा भाजपा प्रवेश की खबर दी जा रही थी। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी चंदन यादव के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे मनोज सिन्हा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। विधायक रिकेश सेन और जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन ने इसे भाजपा प्रत्याशी चंदन यादव का निर्विरोध जीत बताकर पत्रकारवार्ता कर खुशी जताई थी, लेकिन 31 जनवरी को ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपचुनाव को स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया।
