स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the loveमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...
Spread the loveरायपुर, 15 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ के...
Spread the loveसीहोर, 15 अक्टूबर 2026: वीआईटी भोपाल...
आयोग का लखनऊ के 10 जनपथ में खोला गया कार्यालय
लखनऊ, 30 जनवरी । महाकुंभ हादसे पर न्यायिक आयोग ने गुरुवार को कार्य शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग के गठन की घोषणा की थी। न्यायिक आयोग का कार्यालय लखनऊ के में 10 जनपद में स्थापित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि महाकुम्भ हादसे को लेकर बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री ने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश देते हुए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया था। इस आयोग के अध्यक्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हर्ष कुमार हैं। जबकि पूर्व डीजीपी वीके गुप्ता और रिटायर्ड आईएएस डीके सिंह को बतौर सदस्य आयोग में शामिल किया गया है। यह आयोग एक समय सीमा के अंदर अपनी रिपोर्ट देगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया था कि पुलिस भी मामले की जांच करेगी और हादसे के कारणों की गहराई से पड़ताल की जाएगी। यह जानकारी सरकार की तरफ से दी गयी है। यह भी बताया गया है कि पत्रकार भी आयोग के कार्यालय आ सकते हैं।
