EVM या बैलेट पेपर? INDIA गठबंधन की बैठक में खरगे ने रखीं 5 बड़ी मांगें
Spread the loveनई दिल्ली। भारत के विपक्षी राजनीतिक...
Spread the loveनई दिल्ली। भारत के विपक्षी राजनीतिक...
Spread the loveधमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई...
Spread the loveरायपुर। क्रिकेट फैंस के लिए राजधानी से...
भोपाल, 30 जनवरी । मध्य प्रदेश में तेज सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। कई शहरों में बुधवार को दिन में धूप तीखी होने से गर्मी का एहसास हुआ। इससे तापमान में वृद्धि हुई है। हालांकि 2 फरवरी से ठंड का असर फिर बढ़ेगा। रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क सकता है। जबकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से ग्वालियर-उज्जैन संभाग में बारिश का अलर्ट भी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 2 फरवरी को उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी में हल्की बारिश हो सकती है। इसी दिन से प्रदेश में ठंड भी बढ़ेगी। इससे दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 1 और 3 फरवरी को दो नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहे हैं। जिससे प्रदेश का पश्चिमी-उत्तरी हिस्सा भी प्रभावित रहेगा। इसलिए बारिश होने की संभावना है। आज गुरुवार को दिन और रात में तेज सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। तापमान में बढ़ोतरी भी हो सकती है। 31 फरवरी को भी इस दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं।
प्रदेश के कई शहरों में बुधवार को तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है । मंडला में सबसे ज्यादा 32 डिग्री दर्ज किया गया। बैतूल, नर्मदापुरम, रतलाम, उज्जैन, सिवनी में पारा 31 डिग्री या इससे अधिक रहा। इसी तरह भोपाल, धार, गुना, इंदौर, खरगोन, सागर में तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। बुधवार की रात में भी पारे में बढ़ोतरी देखने को मिली। कुछ शहरों में 10 डिग्री से कम रहा। इनमें भोपाल, जबलपुर, कल्याणपुर, उमरिया, देवरा, राजगढ़, खजुराहो, अमरकंटक, चित्रकूट, मंडला, रायसेन, रीवा, दमोह और टीकमगढ़ शामिल हैं।
