CG : छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत से एक...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत से एक...
Spread the loveराशिफल : 07 नवंबर, 2026 मेष...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर। भारतीय...
रांची, 30 जनवरी । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी तथा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि सत्य, अहिंसा, त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रध्दांजलि।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए लिखा कि सत्य, अहिंसा, स्वदेशी और मानवता के उपासक, हम सब के आदर्श राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत शत नमन। बापू ने अहिंसा और स्वच्छता का जो संदेश दिया है, वह अनंतकाल तक विश्व को दिशा दिखाता रहेगा।
