उज्जैन में मस्जिद के हिस्से को लेकर कार्रवाई, अफवाह फैलाने के आरोप में 15 लोग गिरफ्तार
Spread the loveबुलडोजर से मस्जिद को तोड़ रहा...
Spread the loveबुलडोजर से मस्जिद को तोड़ रहा...
Spread the loveकोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को...
Spread the loveसेवा की कहानी : सेवा संकल्प...
रायपुर 30 जनवरी । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गुरुवार काे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री साय ने भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी जी के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि गांधीजी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांधी जी के विचार आज भी दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करते हैं। सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश देने वाले गांधी जी के जीवन मूल्य एवं आदर्श सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रण लें और राष्ट्र के विकास में योगदान दें।
