रामायणम्’ की भव्यता से प्रभावित हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा को दीं शुभकामनाएँ
Spread the loveएस.एस. राजामौली ने नितेश तिवारी और...
Spread the loveएस.एस. राजामौली ने नितेश तिवारी और...
Spread the loveरायपुर नवरात्रि के पावन अवसर पर...
Spread the love इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 ।...
डेहरी आन सोन, 29 जनवरी । रोहतास जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेहरी धौड़ाढ ओपी क्षेत्र लेरूआ गांव के पास एक टोटो में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यवसाई की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार टोटो में पीछे से आ रही है तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक अपने वाहन समेत फरार हो गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय डेहरी के बारह पत्थर मोहल्ला निवासी गोविंद कुमार के रूप में की गई है। सूत्रों के अनुसार टोटो चालक सह व्यवसाई सासाराम मंडी से अमरूद लाने जा रहा था, उसी क्रम में यह घटना घटी।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त टोटो को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं टोटो चालक सह व्यवसाई को सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार के अनुसार शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना की सूचना मृतक के एक दोस्त ने परिवार वालों को दी। सूत्रों की अनुसार टोटो चालक की कुछ ही दिन पहले शादी हुई थी। वह प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी सासाराम से माल लेने जा रहा था। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश करने की कवायद में जुटी हुई है।
