नवरात्रि-दशहरा से पहले ऑटो बाजार में बूम, 19 हजार गाड़ियों की प्री-बुकिंग
Spread the loveरायपुर। नवरात्रि, दशहरा और दिवाली से पहले...
Spread the loveरायपुर। नवरात्रि, दशहरा और दिवाली से पहले...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग...
Spread the loveधमतरी। ग्राम मोहारा में पितर कार्यक्रम...
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर साल 2025 में अपनी पहली फिल्म के साथ पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। वह एक्शन पैक्ड फिल्म देवा से सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज में महज कुछ दिनों का समय बचा है।
शाहिद कपूर अब रोशन एंड्रूज की एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में पूजा हेगड़े, पावेल गुलाटी और कुब्रा सैत भी हैं। सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा निर्मित ‘देवा’ 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं शाहिद की एक और फिल्म है जिसे विशाल भारद्वाज बनाने जा रहे हैं। उस फिल्म में शाहिद तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, रणदीप हुडा और विक्रांत मैसी के साथ दिखेंगे।
कुछ ही दिन पहले मेकर्स ने फिल्म ‘देवा’ का ट्रेलर रिलीज किया था। लोगों ने इस फिल्म के ट्रेलर को खूब प्यार दिया था और अब फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ‘देवा’ के ट्रेलर को देखने के बाद लोगों को ‘कबीर सिंह’ और ‘कमीने’ की याद आ रही है। हालांकि, ‘देवा’ को भी इसकी रिलीज से पहले कुछ बदलाव का सामना करना पड़ा।
दरअसल, शाहिद की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की अनुमति तो दे दी है, लेकिन खबर ये भी है कि फिल्म में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने तीन बड़े बदलाव किए हैं। जी हां, जानकारी की मानें तो शाहिद और पूजा हेगड़े के बीच इंटीमेट लिप-लॉक सीन है, जिसकी लंबाई कम की गई है। इस फिल्म में एक्शन का भी पूरा डोज मिलने वाला है। देखने वाली बात होगी कि शाहिद की ये फिल्म क्या कमाल करेगी?
