विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...
रायपुर, 29 । छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव में भाजपा ने मतदान से पहले ही दो महत्वपूर्ण सीटों पर जीत हासिल कर ली है। मंगलवार 28 जनवरी को नामांकन का अंतिम दिन था और इस दिन दंतेवाड़ा जिले के नगर पंचायत बारसूर और काेरबा जिला के नगर पालिका परिषद कटघोरा में भाजपा के प्रत्याशियों के खिलाफ किसी ने भी परचा नहीं भरा ।
नगर पंचायत बारसूर के वार्ड क्रमांक एक में भाजपा पार्षद प्रत्याशी गीता बघेल निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। विधायक चैतराम अटामी और भाजपा जिलाध्यक्ष ने गीता को जीत की बधाई दी है। भाजपा के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने आज एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के नगर पंचायत बारसूर वार्ड क्रमांक 1 में भाजपा प्रत्याशी गीता बघेल का नामांकन जमा हो गया है। हास्यास्पद है कि सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी होने का दावा करने वाली कांग्रेस को बारसूर में कोई प्रत्याशी नहीं मिला।
काेरबा जिला के कटघोरा नगर पालिका परिषद के वार्ड 13 में भी भाजपा प्रत्याशी शिवमति पटेल ने बिना किसी प्रतिद्वंदी के नामांकन दाखिल किया। भाजपा ने इस वार्ड के लिए महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री हर्षिता पाण्डेय को जिम्मेदारी सौंपी थी, जिन्होंने शिवमति पटेल को भाजपा का प्रत्याशी बनाया। इस सीट पर कांग्रेस ने भी अपना नामांकन नहीं भरा, जिससे शिवमति पटेल ने निर्विरोध जीत हासिल कर ली।
