संसाधनों की कमी अब पढ़ाई में बाधा न बने, इसी सोच के साथ शुरू हुई ‘संभव’ पहल
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
रायपुर, 29 जनवरी । आयकर विभाग (आई टी ) की टीम ने आज बुधवार सुबह रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में राइस मिलर समेत कई अन्य ट्रेड से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा है।
आईटी की टीम सुबह से रायपुर में सत्यम बालाजी ग्रुप के ठिकानों पर जांच कर रही है। दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार , 100 से ज्यादा आयकर अधिकारियों की टीमों ने रामसागरपारा, राठौर चौक ,जवाहर मार्केट स्थित कारोबारियों के घर और कार्यालयों में दबिश दी है।बड़ी संख्या में अधिकारी जांच में जुटे हैं।
