युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री साय
Spread the love00 यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026...
Spread the love00 यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026...
Spread the love00 केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने की परिवहन विभाग के...
नई दिल्ली, 26 जनवरी । राष्ट्र आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने अपने आवास और कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया और देशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में भारत का आधुनिक गणतंत्र अधिक समर्थ और समृद्ध हुआ है। देश ने तरक्की के नए आयाम छुए हैं।
गृहमंत्री अमित शाह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि इस गणतंत्र दिवस पर हमें प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत और आत्म निर्भर भारत के निर्माण में बढ़-चढ़कर योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।
केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सुरक्षा व सिविल स्टाफ के साथ मिष्ठान का आदान-प्रदान किया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने आवास पर ध्वज फहराने के बाद कहा कि भारत का गणतंत्र दिवस दुनिया के लोकतंत्रिक इतिहास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम दुनिया की महाशक्ति बनें।
प्रतिदिन की तरह केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पौधारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए मांगलिक अवसरों पर पौधारोपण की अपील की। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने ‘एक देश, एक चुनाव’ की वकालत की। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने हर 5 साल में एक बार चुनाव कराने की कल्पना की थी। लेकिन आप देश में ऐसी स्थिति है कि हर 6 महीने में कहीं ना कहीं चुनाव होते हैं। वर्तमान में देश की जरूरत है कि लोकसभा और विधानसभा के एक साथ चुनाव हों।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज भाजपा मुख्यालय में तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का हमारा संकल्प अंत्योदय के स्वरूप में अंतिम व्यक्ति के उन्नति का माध्यम बना है। हम सभी राष्ट्र के सर्वविद उत्कर्ष के लिए समर्पित हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के न्याय, स्वाधीनता, समानता और भाईचारे के मूल्यों पर आधारित हमारा संविधान भारतीय गणतंत्र का गौरव है, धर्म, जात, क्षेत्र, भाषा से परे हर भारतीय का सुरक्षा कवच है – इसका सम्मान और रक्षा हम सभी का कर्तव्य है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि यह दिन हमें संविधान, लोकतंत्र और हमारे राष्ट्र की एकता की ताकत का एहसास कराता है। हमें मिलकर देश की प्रगति को आगे ले जाने का संकल्प लेना चाहिए।
