उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
रायगढ़, 26 जनवरी । आम आदमी पार्टी (आप) ने रुसेन कुमार को रायगढ़ नगर निगम के महापौर पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह घोषणा पार्टी के छत्तीसगढ़ राज्य नेतृत्व और शीर्ष केंद्रीय नेतृत्व द्वारा की गई।
रुसेन कुमार ने पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “आम आदमी पार्टी के रायगढ़ जिला, छत्तीसगढ़ राज्य एवं केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करता हूँ। यह हमारे लिए गर्व का विषय है। रायगढ़ को एक बेहतर, स्वच्छ और विकासशील शहर बनाने का मेरा सपना है, और इसे साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूँगा।”
रुसेन कुमार ने पूरे रायगढ़ शहर वासियों एवं सम्मानीय नागरिकों से सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद की अपील की है। रुसेन कुमार को पार्टी के प्रतीक चिन्ह झाडू के निशान पर जनता अपना समर्थन देगी। रुसेन कुमार ने अपने सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को लेकर राष्ट्रीय पहचान बनाई है। राजनीति में आने से रायगढ़ में अलग ही उत्साह का माहौल है।
